फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चना व अरहर की दाल में कीड़े के मृत लार्वा, खोवा मिला नकली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में करीब तीन साल बाद फिर खोवा का नमूना असुरक्षित घोषित किया गया। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में खोवा में सेहत के लिए खतरनाक तत्व मिले। खोवा में 30 प्रतिशत घी की जगह 21.60 प्रतिशत बाहरी फैट मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा अरहर और चना दाल में भी कीड़े के मृत लार्वा मिले। जांच के बाद दोनों की नमूनों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। मामले में दुकानदारों को नोटिस देने के साथ ही एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि एफएसओ अमरनाथ ही राजधानी स्वीट्स एवं नमकीन मानिकपुर रोड सलोन से 19 अगस्त 2021 को खोवा का नमूना भरा था।
विज्ञापन

बुधवार को विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आ गई। जांच में खोवा में 30 प्रतिशत फैट (घी) के स्थान पर 21.60 प्रतिशत बाहरी फैट मिला।
कुल सॉलिट की मात्रा 55 प्रतिशत से बढ़कर 71.80 प्रतिशत मिली। ब्यूट्रो रेफ्रेक्टोमीटर की जांच में घी के स्थान पर बाहरी फैट मिला। जांच में खोवा के नकली होने के मानक मिले। इसी कारण खोवा के नमूने को असुरक्षित घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि एफएसओ अरुण कुमार ने शहर के तुलसी नगर स्थित मौली एंड नंद दुकान से चना दाल का नमूना भरा था। साथ ही एफएसओ अमरनाक ही लक्ष्मी ट्रेडर्स सलोन से अरहर दाल का नमूना भरा था।
चना और अरहर दाल में कीड़े के मृत लार्वा मिलने के कारण नमूनों को असुरक्षित घोषित किया गया है। इसके अलावा नूडल्स, दूध, पिसी मिर्च, हल्दी पाउडर के नमूने भी जांच में पास नहीं हुए। संबंधित दुकानदारों को नोटिस दिया है। एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें