फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पत्नी से हुई थी कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक श्रमिक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। शराब पीने की बात को लेकर पत्नी से उसकी कहासुनी हुई थी। बुधवार सुबह शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरजोर के पुरवा गांव के निकट रेलवे फाटक के पास ऊंचाहार-रायबरेली रेलवे खंड पर सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची शिवरतन (40) की पत्नी सुनीता निवासी बरजोर ने शव की शिनाख्त पति के रूप में की। मंगलवार शाम पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था।
इसी बात को लेकर शिवरतन नाराज चल रहा था। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें