फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कुएं में पड़ा मिला। हद तो तब हो गई, जब बेटे ने पिता की हत्या करके शव को कुएं में फेंके जाने का अंदेशा जताते हुए तहरीर पुलिस को दी। बावजूद इसके पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

डलमऊ के नरेंद्रपुर गांव निवासी राज बहादुर (80) रविवार सुबह सोने के बाद घर से गांव के बाहर गए थे। कुछ देर तक वापस नहीं लौटकर आए तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान गांव के बाहर स्थित कुएं में राज बहादुर का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
बेटे करुणाशंकर ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी वजह से उनके पिता की हत्या करके शव को कुएं में फेंका गया। पिता के शरीर पर चोट के निशान भी हैं।
विज्ञापन

सीओ डलमऊ अशोक सिंह का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों की प्रताड़ना की वजह से बुजुर्ग ने कुएं में कूदकर जान दी है। मृतक के बेटे की तहरीर पर गांव के ही मनोज, राजेश और विनोद के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुजुर्ग की मौत की सही वजह सामने आएगी।
डलमऊ थानेदार चेत जाते तो बच जाती बुजुर्ग की जान
विवादों में रहने वाले डलमऊ थानेदार राजेश सिंह यदि समय रहते चेत जाते तो बुजुर्ग की जान बच जाती। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपियों से मृतक का आपसी विवाद हुआ था।
इस मामले में कोतवाल ने महज शांतिभंग के तहत कार्रवाई की थी। इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए थे और वह मृतक बुजुर्ग को परेशान कर रहे थे। घटना के बाद से परिवारीजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। बेटे समेत अन्य परिवारीजनों का कहना है कि उनके पिता की मौत के लिए डलमऊ पुलिस भी जिम्मेदार है। मामले में तत्काल कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें