फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों के साथ ड्रेन में नहाने गया बालक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे शिवा मजरे सिधौना गांव शनिवार को साथियों के साथ ड्रेन में नहाने गया बालक पानी में डूब गया। साथियों की सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई। दूसरे दिन रविवार को बालक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूरे शिवा गांव निवासी रामफेर का आठ वर्षीय बेटा गोलू अपने साथियों के साथ महराजगंज ड्रेन में नहाने गया था। नहाते समय गोलू गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा।
उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इस पर उसके घरवालों और ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने खोजबीन की। रविवार को बालक का शव मिला। एसओ सुनील कुमार दुबे ने बताया कि डूबे बालक का शव मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें