खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के अतरहर गांव में शनिवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कई जिले के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। दंगल में हरियाणा के पहलवान शेर सिंह ने बनारस के संदीप को हराकर हराकर दंगल केशरी बने। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
अतरहर गांव में विगत सालों की तरह दंगल का आयोजन किया। इसमें झांसी के पहलवान अंकित ने लखनऊ के विश्वजीत को व लखनऊ के पंकज ने गाजीपुर के पहलवान शोभित को, फतेहपुर के पहलवान संतोष ने कानपुर के अनिल को हराया।
फाइनल मुकाबला में हरियाणा के पहलवान शेर सिंह और बनारस के संदीप को हराकर दंगल केशरी का खिताब जीता। दंगल में उन्नाव, हरदोई, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, इटावा, कानपुर देहात, अयोध्या के पहलवानों ने प्रतिभाग किया।