सूचना पर एसपी-एएसपी मौके पर पहुंचे। ससुराल पक्ष पर ही हत्या किए जाने का शक जताया जा रहा है। पुलिस ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ कर रही है।
पुलिस का दावा है कि जल्द इस घटना का पर्दाफाश होगा। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर मजरे मवई निवासी शिवबरन (20) पुत्र मैकूलाल की शादी चार जून को भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर मजरे चकरार गांव की रहने वाली सीमा पुत्री सुखदीन के साथ हुई थी।
बीती 19 जून को युवक ससुराल आया था। उसने इस बार 12वीं की परीक्षा पास की थी। शनिवार को युवक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने ससुराल पक्ष से इसकी जानकारी की।
कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे देने पर रविवार को परिवारीजन यहां पहुंचे। खोजबीन के दौरान शिवबरन का शव गांव के बाहर स्थित एक कुएं मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मिल एरिया, भदोखर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।
साथ ही फायर बिग्रेड को बुलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक के परिवारीजन बेटे की हत्या करके शव को कुएं में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता का कहना है कि पृथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर साफ हो जाएगा कि युवक की हत्या कैसे की गई। ससुराल पक्ष पर ही युवक की हत्या किए जाने का शक लग रहा है।