फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले भाइयों में मारपीट, महिला जख्मी

Sun, 21 Jun 2015 11:48 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी अतंर्गत निकटवर्ती गांव पूरनपुर में आम और पैसों के बंटवारे को लेकर सौतेले भाइयों में लाठी-डंडे चलने लगे। बीच बचाव के दौरान परिवार की महिला के सिर पर डंडा लगने से वह गंभीर घायल हो गई। मामले में पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भेजकर आरोपियों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

निकटवर्ती गांव पुरनपुर निवासी सौतेले भाई तोताराम और राजू के बीच आम और पैसों के बंटवारे को लेकर मनमुटाव था। आरोप है कि शुक्रवार राजू और उसके साथी लाठी-डंडे लेकर तोताराम के घर पहुंचे और उसकी पिटाई करने लगे। पति को पिटता देख उसे बचाने दौड़ी पत्नी भगवती की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी। जिससे भगवती के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस ने राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल महिला को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें