फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से गैंगरेप में हिरासत में लिए गए तीन लोग

Sun, 13 Mar 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ गैंगरेप करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी पीड़िता के गांव का ही है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। एसपी व एएसपी ने भी थाने पहुंचकर घटना की तह तक जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने अभी तक घटना का खुलासा नहीं किया है। उसका दावा है कि जल्द खुलासा किया जाएगा। खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय अर्द्धविक्षिप्त युवती की साथ गुरुवार रात गैंगरेप किया गया था। बेहोशी की हालत में उसे खेत में फेंक दिया था।

युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर पड़ताल में जुटी पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए एक युवक ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है और उसी के बयान के आधार पर पुलिस ने दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते एसपी हरिनारायण सिंह, एएसपी राममूरत यादव थाने पहुंचकर घटना की बाबत पूछताछ की। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें