फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल कर फंदे पर लटकाया था नर्स का शव

Thu, 16 Jul 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात हुई संविदा नर्स की मौत के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। मृतका के पिता का आरोप है कि हत्या करने के बाद उसकी बेटी का शव फांसी पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन


दहेज में दो लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग की जा रही थी। पुलिस ने पति, सास, ससुर को हिरासत में ले लिया है। वहीं बाकी नामजदों की तलाश कर रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

पटेल नगर निवासी एवं आईटीआई कर्मी जगतपाल मौर्य की बेटी शशि मौर्य की शादी तीन साल पहले रामजीपुरम निवासी प्रमोद मौर्य से हुई थी। शशि जगतपुर सीएचसी में संविदा नर्स के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन


 उसका पति डीह सीएचसी में संविदा पर स्वास्थ्य कर्मी है। बुधवार रात शशि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। गुरुवार को मृतका के पिता जगतपाल ने कोतवाली में तहरीर दी कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी का ससुराली पक्ष उत्पीड़न कर रहे थे।

दहेज में दो लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर शशि की हत्या कर दी और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी पर लटका दिया।

कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति प्रमोद, ससुर रामनरेश, सास शांती देवी, जेठ मनोज और बिंदू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति, ससुर व सास को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें