फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को बचाने आए युवक को गोली मारी, गंभीर

Thu, 11 Feb 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत गए व्यक्ति की हमलावरों ने पिटाई कर दी। बचाने गए भतीजे को असलहे से गोली मार दी। गोली उसके सीने के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसको जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया। चाचा को भी चोटें आई हैं।  रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। गांव के ही तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। भदेरा मजरे नवावां गांव निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा सुबह खेत की तरफ गया था। इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने रंजिश में राजेंद्र को घेर लिया।
विज्ञापन


हमलावर राजेंद्र को पीटने लगे। चाचा के शोरगुल पर भतीजा सुशील वर्मा (23) पहुंच गया। उसने बीचबचाव करने की कोशिश की। इस पर हमलावरों ने सुशील को असलहे से गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी।

जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए।

घायल सुशील व राजेंद्र को सीएचसी तिलोई ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सुशील को जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया।

थानेदार रामराघव सिंह ने बताया कि चाचा की तहरीर पर गांव के उदल पासी, रमेश पासी, नंदे पासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रंजिश के चलते घटना की बात सामने आई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें