फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे की हत्या

Sat, 27 Aug 2016 12:28 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
प्रांजुल (फाइल फाेटाे) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में व्यापारी की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया। वह अपने पिता के साथ ही बर्तन का व्यवसाय करता था। पुलिस ने मामले को ट्रेन हादसा बताकर टरकाने की कोशिश की, इस पर परिवारीजन और ग्रामीण भड़क गये।
विज्ञापन


उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। कई थानों की फोर्स के साथ ही एसपी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या क्यों और किसने की, इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है।

हरचंदपुर गांव निवासी छेदीलाल लोध की कस्बे में बर्तन की दुकान है। उसका बेटा प्रांजुल (21) भी उनके साथ दुकान पर बैठता था। 24 अगस्त शाम वह घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। गुरुवार सुबह भोला का पुरवा मजरे हरचंदपुर गांव स्थित रायबरेली-लखनऊ ट्रैक पर प्रांजुल का शव मिला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसका सिर क्षतिग्रस्त था, जबकि हाथ व शरीर के अन्य हिस्से में चाकू के वार के निशान थे। सूचना पर पिता छेदीलाल समेत अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये। थानेदार रणजीत सिंह ने फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

पिता का कहना था कि उसके बेटे की हत्या करके शव रेल ट्रैक पर फेंका गया है। जबकि पुलिस ने इसे ट्रेन हादसा बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पर भड़के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

बवाल को देखते हुए मिल एरिया, महराजगंज समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। एसपी विनय यादव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करके उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसपी के निर्देश पर पिता की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई।

थाने के हंगामा के दौरान परिवारीजनों और ग्रामीणों ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। उन्हें पहली बार हुए पोस्टमार्टम पर विश्वास नहीं था। इस पर एसपी विनय यादव ने परिवारीजनों को शांत करते हुए दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी। शुक्रवार को दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

एसपी विनय यादव का कहना है कि बर्तन व्यापारी के बेटे का शव रेल ट्रैक पर पाया गया था। पिता की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। उसकी हत्या की गई है या फिर ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है, यह विवेचना के बाद तय हो पाएगा। पूछताछ में मर्डर की कोई वजह भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें