फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो बालक ने लगा ली फांसी

Sat, 17 Jun 2017 11:14 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक बालक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों का कहना है कि बालक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव मसौदाबाद का है। गांव के राजेन्द्र मिश्रा का 13 वर्षीय बेटा सौरभ का शव अपने घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता हुआ मिला। उसने कपड़े की रस्सी बनाकर फांसी लगाई।

परिवारीजनों का कहना है कि वह गांव के किनारे नहर में नहाने गया था। लौटकर जब वापस आया तो मां मनोजा ने उसे नहर में नहाने के लिए डांटा था। उसके बाद वह अपने घर के कमरे में चला गया।
विज्ञापन


काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला तो परिवारीजन कमरे में गए तो वहां देखा तो उसका शव फांसी पर लटक रहा था। वह एनटीपीसी में सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा सात में पढ़ता था।
घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

परिवारीजन बालक को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद डॉक्टर ने मेमो के जरिए पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी सुरखाब खान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें