फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मापतोल विभाग ने वसूला 1.41 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। माप-तोल विभाग हमीरपुर ने जिलाभर में मुनाफाखोरों से 1.41 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। विभाग ने मई और जून माह में जिलाभर में 32 चालान करके यह जुर्माना राशि वसूल की है। विभाग ने एमआरपी और पैकिंग डेट न होने, कम तोलने, माप-तोल यंत्रों का सत्यापन न होने व मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर दुकानदारों व व्यापारियों के चालान किए हैं। इनकी जुर्माना राशि विभाग ने जून माह में तय की। सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान बिलासपुर एके अवस्थी ने इन सभी चालानों की राशि तय की है।
विज्ञापन

सभी मुनाफाखोरों ने माप-तोल विभाग के पास 15 जून को जुर्माना राशि जमा करवा दी है। मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग जिलाभर में रोजाना निरीक्षण कर रहा है।
उधर, निरीक्षक माप-तोल विभाग हमीरपुर बीसी आर्य का कहना है कि विभाग ने मई और जून माह में किए चालानों की जुर्माना राशि मुनाफाखोरों से वसूल ली है। विभाग ने 32 चालानों के लिए 1.41 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें