फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई टीम ने गुपचुप की पड़ताल

Sat, 23 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में फिरोज गांधी महाविद्यालय की हैक की गई वेबसाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एफजी कॉलेज की वेबसाइट हैकिंग मामले की जांच के लिए शुक्रवार को सीबीआई की दो सदस्यीय टीम यहां पहुंची। एफजी कॉलेज के प्राचार्य के मुताबिक सीबीआई टीम ने गोपनीय तरीके से कॉलेज आकर मामले की जांच की। टीम के सदस्यों ने लोगों से पूछताछ के अलावा एफआईआर की फोटो खींची और साथ वेबसाइट को भी खंगाला।
विज्ञापन


टीम करीब दो घंटे पड़ताल करने के बाद दिल्ली लौट गई। उधर, एसपी ने बताया कि सीबीआई टीम आने की जानकारी नहीं है। फिरोज गांधी कॉलेज की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लूडाटएफजीसीडाटईडीयूडाट को गुरुवार को पाकिस्तानी हैकरों ने हैक कर लिया था।

स्क्रीन में दिखाई जा रही जानकारी के मुताबिक वेबसाइट हैक करने की जिम्मेदारी पाक हैकर अब्दुल्ला खान ने स्वीकार की थी। स्क्रीन पर पाक जिंदाबाद का नारा भी लिखा था। साथ ही भारत व इजरायल को निशाने पर लिए जाने की बात लिखी थी। हैकर ने धमकी दी थी कि उसका अगला निशाना भारत के सरकारी और शैक्षणिक वेबसाइट होंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फिरोज गांधी कॉलेज के प्राचार्य एसके पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वेबसाइट खोली गई तो उनके कॉलेज का होमपेज फिर से नजर आने लगा। कंप्यूटर ऑपरेटर न होने की वजह से पता नहीं लगाया जा सका कि रिकॉर्ड सुरक्षित है या नहीं। इसकी जांच शनिवार को की जाएगी।

एसपी विनय यादव ने बताया कि उन्हें सीबीआई टीम के आने की जानकारी नहीं है। फिलहाल साइबर एक्सपर्ट की मदद से वेबसाइट सही करा दी गई है। वेबसाइट को किसने हैक किया था, इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।


एफजी कॉलेज के प्राचार्य एसके पांडेय के मुताबिक सीबीआई टीम ने कॉलेज आकर पूरे मामले की जांच की और वेबसाइट को देखने के साथ ही संबंधित लोगों से पूछताछ की। प्राचार्य का कहना है कि यह टीम गुप्त रूप से आई थी। टीम ने जांच पड़ताल के बारे में किसी को भी सूचना न देने की बात कही थी।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने खुद को सीबीआई से जुड़ा बताया था। प्रिसिंपल का कहना है कि टीम के दोनों सदस्य वेबसाइट को देखने पूछताछ के बाद वापस लौट गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें