फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलो चरस के साथ दो कार सवार गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
चरस तस्‍कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसओजी और कोतवाली पुलिस ने मंडी क्षेत्र से कार से आधा किलो चरस बरामद करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने चरस बिक्री का एक लाख 46 हजार 500 रुपये नगद बरामद किया है। पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार तस्कर काफी समय से पर्वतीय क्षेत्र से चरस लेकर भाबर और तराई के इलाके में बेचते रहे हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल के निर्देश पर मादक द्रव्यों के खिलाफ जारी अभियान के तहत एसओजी और कोतवाली की पुलिस तस्करों के पीछे लगी थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि तस्कर कार से मंडी क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली थानाप्रभारी आर एस मेहता, चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, सुरेंद्र गंगोला और विरेंद्र चौहान की टीम ने मंडी चौकी के समीप आई -20 कार (यूके 04आर 1152) को रोक लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से आधा किलो चरस और एक लाख 46 हजार 500 रुपये बरामद कर कार सवारों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों में हरिपुर शिवदत्त गोरापड़ाव निवासी अनिल बमेठा पुत्र हरीश चंद्र और गोरापड़ाव हेड़ागज्जर निवासी गोपाल जग्गी पुत्र सकत सिंह जग्गी शामिल हैं।
विज्ञापन


पूछताछ से पता चला कि दोनों काफी समय से पहाड़ से चरस खरीदकर भाबर और तराई क्षेत्र में बेच रहे थे। कोतवाल का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार कर उनके साथियों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल दोनों अपना मुंह नहीं खोल रहे हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें