फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या कर शव सई नदी में फेंका

Sat, 04 May 2019 12:21 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या करने के बाद शव को सई नदी में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह उसका शव नदी में मिला तो क्षेत्र में दहशत फैल गई। हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गढ़ी मुतवल्ली गांव निवासी अजय कुमार (30) प्रसाद किसानी करता था। गुरुवार को कहीं निकला था। रात में वापस घर नहीं पहुंचा था। परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिवारीजनों ने चौकी गुमशुदगी की तहरीर दी। शुक्रवार को ग्रामीण जब सई नदी की तरफ गए तो किसान का शव नदी में मिला। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।

इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी संजू व माता शिवराजा व तीन वर्षीय बेटे अथव्र का रो-रोकर हाल बेहाल है। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद अजय का शव नदी में फेंका गया।
विज्ञापन


मुंशीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई अरविंद की तहरीर पर शहीद स्मारक निवासी देवेंद्र सिंह और रायबरेली शहर के शिवाजी नगर निवासी आलोक सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें