फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी के तबादले पर शिक्षक नेता ने बीएसए कार्यालय के बाबू को धमकाया

Sun, 26 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
intimidated - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक शिक्षक के तबादले को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक नेता ने फोन पर बीएसए कार्यालय के बाबू को धमकाया। आरोप है कि शिक्षक नेता ने बाबू को जान से मारने की धमकी के साथ ही बीएसए के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन


घटना के बाद बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों ने नाराजगी है। बाबू ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में बीएसए ने भी कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र भेजा है।

बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू केडी त्रयंबक को शुक्रवार देरशाम कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष व लालगंज के शिक्षक ब्रजेंद्र सिंह राठौर ने अपने मोबाइल से फोन किया। आरोप है कि शिक्षक नेता ने बाबू को फोन पर ही धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि शिक्षक नेता एक शिक्षिका का स्थानांतरण कराना चाहते थे। उनके बताए स्कूल में शिक्षिका को न भेजने पर वे नाराज थे। बाबू ने शनिवार को इसकी शिकायत बीएसए से की।

बीएसए ने मामले में कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र भेजा है। बाबू ने भी डीएम को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक नेता के इस कार्य से बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों में नाराजगी है। सभी ने कार्रवाई की मांग की है।

बीएसए रामसागर त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक नेता पर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा गया है। विभाग के स्तर से भी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिक्षक नेता बृजेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि कर्मचारी केडी त्रयंबक को फोन किया था।

काफी देर तक बात हुई, लेकिन किसी भी प्रकार की धमकी नहीं दी है। कर्मचारी द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है। कर्मचारी झूठ बोल रहा है। सचिव के आदेश पर किए गए स्थानांतरण की जांच करा ली जाए तो बाबू की कलई अपने आप ही उजागर हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें