फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर छात्र को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
वारदात - फोटो : getty images
विज्ञापन
बदमाशों ने सोमवार शाम लूट का विरोध करने पर एक छात्र को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। शोरगुल पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए, जिससे बदमाश लूट नहीं कर सके। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की पड़ताल की।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी राजेश शुक्ला लखीमपुर खीरी में एक प्राइवेट नौकरी करता है। उसका बेटा आशीष शुक्ला (18) लखीमपुर खीरी में रहकर पढ़ाई करता है। वह कक्षा 10 का छात्र है। इस समय घर आया हुआ था। वह ओसाह बाजार से देर शाम सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहा था।

ओसाह पुल के पास लघुशंका के लिए आशीष रुक गया। इसी दो बदमाश पहुंचे और उसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिससे बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घायल छात्र को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानेदार हंसराज यादव का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें