इसमें एक प्रधान पद के प्रत्याशी को साजिशकर्ता के रूप में शामिल किया गया है। घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
पचखरा गांव निवासी जगदीश (45) और उसके सगे भाई बिपत्ते से सहन की भूमि को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। मंगलवार रात जगदीश घर के बाहर दरवाजे पर सोया हुआ था।
सुबह चारपाई के नीचे उसका शव पाया गया। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। एसओ जीडी शुक्ला ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक की पत्नी बिटऊ का आरोप है कि उसके पति की गला दबाकर हत्या की गई है। थानेदार ने बताया कि मृतक के सगे भाई बिपत्ते, संदीप, अप्पू, राधेश्याम, सुखदेव और प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसमें प्रधान पद के प्रत्याशी को साजिशकर्ता के रूप में शामिल किया गया है। जांच कर मामले उचित कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजन सहन की भूमि के विवाद में हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।
बताते हैं कि जगदीश और बिपत्ते में एक पखवारा पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले की एफआईआर भी पुलिस ने दर्ज की थी।