जिस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। उधर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में मारपीट के आरोपी नहीं गिरफ्तार किए गए, तो उनका संघ आंदोलन को बाध्य होगा।
गांव-गांव लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किए जाने के लिए बुधवार को बटौराबख्तावर गांव में बैठक होनी थी। चूंकि शुरू से इस गांव की सारी बैठकें पृथ्वीपाल सिंह इंटर कॉलेज में हुआ करती थीं। जो कि प्राइवेट है। लेकिन जिले में लागू आचार संहिता के चलते बुधवार को स्वच्छता मिशन की बैठक बजाए पृथ्वीपाल सिंह इंटर कॉलेज में किए जाने के, इसकी जगह बदलकर प्राथमिक विद्यालय बटौराबख्तावर कर दी गई। बुधवार को बैठक शुरू होने से पहले डीपीआरओ आरएस चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां गांव का कोई भी ग्रामीण मौजूद नहीं था।
इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायत सचिव को प्राइवेट स्कूल में जाकर वहां लोगों से यह बताने के लिए कहा कि स्वच्छता मिशन की बैठक बजाए प्राइवेट स्कूल में होने के बजाय सरकारी स्कूल में होगी। बतौर पंचायत सचिव जगजीत सिंह, यही बात बताने के लिए पृथ्वीपाल सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे थे कि ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया और उनके साथ मारपीट की।
जैसे-तैसे वहां से भागकर आए पंचायत सचिव ने इसकी शिकायत डीपीआरओ से करते हुए इसकी तहरीर कोतवाली करनैलगंज में दी। जहां पंचायत सचिव के साथ मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बटौराबख्तावर गांव निवासी तरुण, अनिल व गुलाटी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल बृजकिशोर यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बालपुर चौकी इंचार्ज को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के हलधरमऊ ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा है कि अगर अगर आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई तो वह इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे।