फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 07 Mar 2017 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को इंदिरा नगर में गोली चलने के बाद अपनी बात पुलिस को बताता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र मंगलवार रात फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर विवेक द्विवेदी के घर पर कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ असलहों से फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इस दौरान हमलावरों ने प्रोफेसर व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इंदिरा नगर मोहल्ले में हुई इस वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, हमलावर भाग गए। एक युवक प्रोफेसर के मकान के सामने गाड़ी खड़ा करना चाहता है। विरोध किया तो प्रोफेसर को धमकाने के साथ फायरिंग की। कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

इंदिरा नगर निवासी विवेक द्विवेदी फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज रतापुर में प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर के मुताबिक उनके मोहल्ले का एक युवक अपराधी किस्म का है। युवक उनके घर के सामने अपनी गाड़ी खड़ा करना चाहता है। उन्होंने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर रात करीब 8.30 बजे युवक अपने अन्य साथियों के साथ मोहल्ले पहुंच गया। हमलावरों ने असलहों से कई राउंड उसके घर पर फायरिंग की। जिस समय फायरिंग की गई, उस समय सभी लोग घर के अंदर थे। बाहर निकले तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रोफेसर का कहना है कि फायरिंग करने वाले लोग शातिर किस्म के अपराधी हैं। ये मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

करीब चार राउंड फायरिंग से मोहल्ले में दहशत व्याप्त है। प्रोफेसर ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें