फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की ढिलाई, दिव्या के हत्यारे पकड़ से दूर

Wed, 30 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थुलेंडी गांव में हुए दिव्या शुक्ला हत्याकांड के हत्यारे अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। हत्या किसने और क्यों की, इस पर सस्पेंस बरकरार है। यही वजह है कि एक पखवारे बाद भी दिव्या की हत्या आरोपी सलाखों से दूर हैं।
विज्ञापन


बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेंडी गांव में 14 मार्च को दिव्या शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। उसका उसका पति श्रीशचंद्र घायल अवस्था में पाया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में हत्या की एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति ही संदेह के दायरे में आया था। पुलिस की पड़ताल से लगा कि जल्दी ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पुलिस ढीली पड़ गई। नतीजतन एक पखवारे बाद उसके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


खास बात ये है कि हत्यारों को पकड़कर जेल भेजने की बात तो छोड़िए घटना की वजह की पड़ताल पुलिस नहीं कर पाई है। कई बार पुलिस गांव जाकर पति से पूछताछ की, लेकिन कड़ाई का इस्तेमाल नहीं किया।

पुलिस ने घटना की बाबत मृतका के माता-पिता से भी पूछताछ की थी, लेकिन उनसे भी कोई सहयोग नहीं मिल पाया। महराजगंज सीओ सत्यपाल सिंह का कहना है कि दिव्या शुक्ला हत्याकांड की जांच चल रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें