फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंप के मुनीम की गोली मारकर हत्या, रुपयों भरा बैग लूटा

Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक पेट्रोलपंप के मुनीम की गोली मारकर हत्या करके रुपयों से भरा बैग लूट लिया। सीओ सदर ने पहुंचकर घटना की बाबत पूछताछ की। पुलिस हमलावरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


लालूपुर चौहान निवासी राजेंद्र प्रताप उर्फ मुन्नू सिंह (50) तकिया चौराहा स्थित पेट्रोलपंप में मुनीम का काम करता था। यह पेट्रोलपंप बसपा नेता मनीष सिंह का होना बताया जा रहा है। रात करीब दस बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने राजेंद्र को गोली मार दी।

गोली उसके गले में लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य पेट्रोल कर्मी जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वारदात की सूचना पर सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव और थानेदार अशोक सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर का कहना है कि मुनीम की गोली मारकर दो हमलावरों ने हत्या की है। जांच में पता चला है कि हत्या के बाद बदमाश मुनीम का रुपयों से भरा बैग भी छीनकर ले गए हैं, लेकिन इसमें कितने रुपये थे, इस बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें