फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं तस्करी और वध होने पर नपेंगे थानेदार

Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बड़े पैमाने पर हो रहीं गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध को एसएसपी सुनील सक्सेना ने गंभीरता से लिया है। अलापुर और कादरचौक के साथ सिविल लाइंस थाना पुलिस को फटकार लगाई है। इसके साथ ही सिविल लाइंस की शेखूपुर चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली पर रिपोर्ट मांगी है। चेतावनी दी कि गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध पर आंकश न लगाने वाले एसओ और चौकी प्रभारियों के खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली कि कादरचौक थाने के गांव रमजानपुर में बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस सप्लाई की जार ही है। सिविल लाइंस थाने के शेखूपुर चौकी इंचार्ज पशु तस्करी और पशुओं का वध करा रहे हैं। अलापुर थाने के सखानूं में भी पुलिस की जानकारी में गोवंशीय पशुओं का कटान हो रहा शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। एसएसपी ने तीनों थानेदारों की वायरलेस पर क्लास लगाई।
एसओ कादरचौक को चेतावनी दी कि अगर पशुओं का कटान हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शेखूपुर चौक इंचार्ज की कार्यप्रणाली पर एसएसपी ने रिपोर्ट मांगी है। उनको लाइन हाजिर करने की चेतावनी भी दी। एसओ अलापुर को भी सखानूं में कड़ाई से पशुओं का वध और तस्करी रोकने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर अब शिकायत मिलती है तो लाइन हाजिर के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें