फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, पथराव

Sat, 11 Jul 2015 12:04 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कस्बे के सूदनखेड़ा मोहल्ले में पिटाई के बाद हुई छात्र की मौत की रिपोर्ट न लिखे जाने और पोस्टमार्टम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सुबह लोग भड़क गए और जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


 परिवारीजनों ने मोहल्ले वालों संग मिलकर शव लालगंज-कानपुर मार्ग पर रख दिया और रोड जाम कर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। हत्या का मामला न लिखने के कारण लोग पुलिस से खासे नाराज थे।

समझाने आई पुलिस पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी पथराव किया। इस दौरान पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई।

बाद में पुलिस के समझाने और रिपोर्ट लिखे जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए और दो घंटे बाद जाम खुल सका। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। 
विज्ञापन



सूदनखेड़ा मोहल्ला निवासी राहुल (17) उर्फ लाल पुत्र शिवनारायण रैदास की बुधवार शाम मोहल्ले के ही कमल कुमार रैदास के पुत्र मोहित व रोहित ने बेहटा चौराहा के पास एक पीसीओ पर जमकर पिटाई कर दी थी।

 जिससे राहुल को गंभीर चोटें आईं थी। लेकिन डर के कारण उसने पिटाई की बात घर पर नहीं बताई थी। गुरुवार को सुबह उसे जब तकलीफ बढ़ने लगी तब उसने घर पर पूरा वाकया बताया। उसे सीएचसी ले जाया गया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद पिता शिवनारायण ने रोहित व मोहित पर पुत्र को मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इससे लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सुबह सात बजे परिवारीजनों के साथ मिलकर शव सड़क पर रख दिया और रोड जाम कर पुलिस के रवैए के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।

लोग इस बात को लेकर भी आक्रोशित थे कि निर्मम पिटाई के कारण राहुल की मौत हुई है और पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने सांठगांठ करके पीएम रिपोर्ट में कहीं भी चोट का कोई उल्लेख नहीं किया।

 परिवारीजन आरोप लगा रहे थे कि आरोपियों ने पीएम करने वाले डाक्टरों को ले देकर मिला लिया था। समझाने आई पुलिस पर लोगों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने पुलिस को खदेड़ते हुए उस पर पथराव शुरू कर दिया।

जवाब में पुलिस ने भी पथराव किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त कर दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर रोड जाम करे लोगों पर दबाव बनाते हुए उन्हें हटाया।

उन्होंने रिपोर्ट लिखे जाने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए और सुबह नौ बजे जाम खुल सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएम में मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि की रिपोर्ट नहीं आई है।

पीएम करने वाले डॉक्टरों से गुस्साए लोगों ने आक्रोश प्रकट किया, सभी को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया। मृतक के पिता ने रोहित व मोहित के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। एक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें