पुलिस ने पूरे मामले को दबा दिया। कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है। उधर, होमगार्ड कमांडेंट रणजीत सिंह का कहना है कि विवाद होने की जानकारी हुई है। इस मामले को दिखवाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली परिसर में तीन महिला होमगार्ड बैठकर ताश के पत्ते खेल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते तीनों में मारपीट करना हो गई।
तीनों में मारपीट होते देख वहां पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें किसी तरह शांत कराया। पुलिस अधिकारियों से इस मामले की शिकायत हुई, लेकिन पूरे मामले को दबा दिया गया।
यही वजह रही कि कोई लिखापढ़ी नहीं की गई। सीओ सदर सुशील कुमार का कहना है कि कोतवाली में ड्यूटी के दौरान महिला होमगार्डों में मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। कोतवाल ने कहा इसकी जांच कराई जाएगी।