फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की मौत मामले में पति समेत तीन पर केस

Tue, 08 Sep 2015 12:05 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां में रविवार रात मां-बेटे की मौत के मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। आरोप है कि पति समेत अन्य लोगों की प्रताड़ना के चलते महिला ने बेटे के साथ आग लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


लालगंज के गुरुगंज की रहने वाली बबली (30) की शादी बछरावां थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ मजरे पश्चिम गांव निवासी बबलू के साथ हुई थी। रात में बबली और उसके दो माह के बेटे की जलकर मौत हो गई थी।

थानेदार संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मृतका के चाचा शिवकरन ने पति बबलू, सास समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। एफआईआर में मृतका की सास और एक अन्य का नाम नहीं लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से पति समेत अन्य ससुरालीजन बबली को प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें