फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव

Mon, 12 Dec 2016 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
death - फोटो : demo
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को लापता एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। इलाकाई लोग अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया युवक की मौत को ठंड लगने से बता रही है। शिवगढ़ के नरायणपुर निवासी ओम प्रकाश (22) किसानी करता था।
विज्ञापन


रविवार को घर से कहीं गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में ओम प्रकाश का शव मिला। जानकारी पर लोगों का मौके पर मजमा लग गया।

उसकी मौत कैसे हुई, इसका कारण पता नहीं चल सका। क्षेत्रीय लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थानेदार अरविंद सरोज का कहना है कि प्रथम दृष्टया ठंड से युवक की मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें