फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला रोड से पिकअप ले उड़े चोर

Mon, 12 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नाहन
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
जिले में वाहन चारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रात के अंधेरे और दिन-दहाड़े चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम दिए जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों के लिए अपने घरों में रखे सामान और वाहनों की सुरक्षा करना मुश्किल हो गया है। ताजा घटनाक्रम में जिला मुख्यालय नाहन शहर के बीचों बीच अज्ञात लोग एक पिकअप को ले उड़े हैं।
विज्ञापन


पिकअप मालिक ने चोरी की इस वारदात की पुलिस में शिकायत सौंप दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में जिला मुख्यालय नाहन के शिमला रोड निवासी फरदीन सिदकी पुत्र यासीन ने बताया कि उसने 11 दिसंबर की रात अपनी पिकअप अपने घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह होने पर देखा तो पिकअप वहां मौजूद नहीं थी। फरदीन ने बताया कि यहां-वहां पूछताछ करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा है। उसे शक है उसकी पिकअप गाड़ी एचआर-687555 चोरी हो गई है। एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने बताया कि पिकअप चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें