फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव जलाया

Tue, 19 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को भदोखर थाना क्षेत्र में मंशीगंज के पास महिला की हुई मौत के बाद पूछताछ करती पुलिस व लगा लोगों का मजमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया। उसकी 12 साल पहले शादी हुई थी। सुबह वारदात की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस की मानें तो मृतका का कद छोटा था। महज इसी बात पर उसे मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन


इस वारदात से एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्ते तार-तार हो गए। एसपी ने वारदात स्थल पर पड़ताल की। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति और ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव की रहने वाली सुनीता देवी (27) की शादी करीब 12 साल पहले भदोखर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मुंशीगंज निवासी रमेश कुमार के साथ हुई थी। रमेश लुधियाना में नौकरी करता है और होली में घर आया था। तब से यहीं पर रह रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सुनीता का शव घर के अंदर चारपाई के नीचे जला मिला। लोहे की चारपाई भी जली थी। वारदात की सूचना पर एसओ एसएन यादव, मुंशीगंज चौकी इंचार्ज रामकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी हरिनारायण सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका के भाई राधेश्याम का आरोप कि  ससुराली पक्ष ने पहले बहन की हत्या कर दी और फिर शव को जला दिया। थानेदार ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति रमेश कुमार और ससुर मेवालाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है। मृतका का कद छोटा था। इसी वजह से पति उसका उत्पीड़न करता था और सोमवार रात वारदात को अंजाम दे दिया।

विवाहिता की हत्या से दो मासूमों की देखभाल कौन करेगा, यही बात मौजूद हर लोगों की जुबां पर थी। उनका कहना था कि हत्या आरोपियों को कम से कम बच्चों का तो ख्याल रखना चाहिए था। मृतका अपने पीछे बेटा शमी (2) और बेटी दामिनी (3) को छोड़ गई है। ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें