फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों को किया इंपाउंड

Tue, 19 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 10 दिनों से सतनाली पुलिस की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। विभिन्न मार्गों पर चल रहे ओवरलोड वाहनों की संख्या में अब कमी आने लगी है।पिछले 10 दिनों से स्थानीय पुलिस की ओर से लगभग तीन दर्जन वाहन इंपाउंड किए जा चुके है। पुलिस द्वारा पहली बार इन ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ इतना सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। मात्र दस दिनों में ही सतनाली पुलिस द्वारा 34 ट्रकों व डंपरों को इंपाउंड किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने सबसे पहले जिले से होकर गुजरने वाले ओवरलोड वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


सोमवार को भी सतनाली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से पांच ओवरलोड ट्रकों को इंपाउंड किया है। थाना प्रभारी साधुराम के अनुसार 9 अप्रैल से ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। इन दस दिनों में कुल 34 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। उन्होंने बताया कि एक चालान पर सरकार को लगभग पांच हजार का राजस्व मिलेगा। इस प्रकार इन इंपाउंडशुदा वाहनों से सरकार का लगभग पौने दो लाख रुपये का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें