फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते टेम्पो में युवक को गोली से उड़ाया

Thu, 26 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े चलते टेम्पो में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी टेम्पो पर ही सवार था। आरोपी ने अपने भाई की मौत का बदला लेने की नियत से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को दबोच लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के सेना चक मजरे खेतौंधन निवासी रमेश कुमार (32) पुत्र रामखेलावन दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। गुरुवार को टेम्पो पर सवार होकर दिल्ली जाने के लिए जिला मुख्यालय जा रहा था।

रामबन कुटिया मजरे सरायं मानिक गांव के पास टेम्पो पर बैठे आरोपी ने पीछे से रमेश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात पर चालक ने टेम्पो रोका और शोरगुल मचा दिया। आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी राहुल निवासी पूरे काजी मजरे परशदेपुर को दबोच लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव के ही उसके साथी पल्टू को पकड़ लिया गया। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थानेदार पवन त्रिवेदी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल का भाई प्रदीप दिल्ली में परिवार समेत रहता था।

वर्ष 2010 में प्रदीप की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। राहुल की भाभी से मृतक का प्रेम-प्रसंग हो गया था। आरोपी को शक था कि मृतक रमेश ने ही उसके भाई की हत्या की थी। वर्ष 2011 में आरोपी की भाभी की मौत हो चुकी है। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। थानेदार पवन का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

युवक की हत्या की सूचना पर देर शाम एएसपी वीरेंद्र यादव और सीओ सलोन अवधेश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वारदात की बाबत आसपास के लोगोें से पूछताछ की। इस दौरान 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस मिले।


हत्या से गुस्साए लोगों ने डीह-परशदेपुर पर लकड़ी रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा देकर सबको शांत करा दिया। थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि रिपोर्ट लिखी जा रही है।

एसपी हरिनारायण सिंह का कहना हे कि सदर कोतवाली क्षेत्र में सिंचाई विभाग के बेलदार और डीह थाना क्षेत्र में युवक की हत्या की घटनाओं की जांच कराई जा रही है। डीह क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ लिया गया है। बेलदार की हत्या के आरोपी भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें