फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ कार्यालय में बयान देने आए दो युवकों की पुलिस ने की पिटाई

Sun, 08 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
बेरहमी से पिटाई की गई। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लालगंज तहसील परिसर स्थित सीओ कार्यालय में हरिजन एक्ट केस में बयान देने आए नामजद दो युवकों की खीरों थाना प्रभारी व छह सिपाहियों ने मिलकर पिटाई कर दी। पुलिस एक युवक को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन


सूचना पर खीरों थाना पहुंचे परिवारीजन युवक को अपने साथ कोतवाली ले गए। युवक ने खीरों थाना प्रभारी व छह सिपाही के विरुद्घ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे चित्ता मजरे मथुरपुर गांव निवासी नीरज सिंह चौहान ने बताया कि हरिजन एक्ट के केस में बयान देने के लिए उसे व केस में नामजद लोगों को सीओ कार्यालय में बुलाया गया था। वह और गांव का ही अमित सिंह केस में बयान देने के लिए तहसील पहुंचा था।
विज्ञापन


वह तहसील गेट पर खड़ा था। तभी खीरों थाना प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी छह सिपाहियों के साथ सादे कपड़ों में असलहों से लैस होकर बोलेरो जीप से तहसील पहुंचे। तहसील गेट पर आते ही खीरों थाना प्रभारी ने उसका नाम व पता पूछते ही उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि पिटाई के बाद पुलिस उसे खीरों थाना ले गई। पुलिस ने वहां पर चेन स्नैचिंग की घटना का शिकार हुए युवक को बुलवाया और पहचान करने को कहा। युवक के पहचान न करने पर खीरों पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

सूचना पर खीरों थाना पहुंचे परिवारीजन पीड़ित को कोतवाली लाए। पीड़ित ने खीरों थाना प्रभारी व छह सिपाहियों के विरुद्घ लालगंज पुलिस को तहरीर दी है। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किन परिस्थितियों में ऐसी घटना घटित हुई इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें