फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 08 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
घर में घुसे मोहल्ले के ही एक युवक ने सात साल की बच्ची साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पास में रहने वाली एक महिला ने जब घर का दरवाजा खोला तो वह युवक गालियां देते हुए भाग निकला।    मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया था लेकिन उसने तमंचा निकाल लिया। इस पर लोग पीछे हट गए और वह मौके से भाग गया। पुलिस ने
विज्ञापन


अन्य धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। कस्बे के एक मोहल्ले में रविवार को एक घर के सभी लोग बाहर गए थे। घर में सात साल की एक बच्ची अकेली थी। तभी एक अपराधी किस्म का युवक वहां पहुंचा और बच्ची को अंदर ले जाकर दरवाजे उड़का दिए। इससे पूर्व युवक ने एक चोरी का मुर्गा घर में रखे भूसे में छिपा दिया। इसके बाद बच्ची के

साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची चिल्लाई तो पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। एक महिला ने घर का दरवाजा खोला तो आरोपी गालियां बकता हुआ बाहर की ओर भागा। मोहल्ले के लोगों ने उसे दबोच लिया, लेकिन उसने तमंचा निकाल लिया। इससे सहमे लोग पीछे हट गए और युवक भाग निकला। बच्ची के चाचा ने आरोपी महफूज पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला
विज्ञापन


भगतसिंह नगर कोंच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल मनवीर सिंह, हलका इंचार्ज दरोगा राजवीर सिंह ने फोर्स के साथ कई जगह दबिशें मारनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें