फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, डुबो कर मारने का आरोप

Fri, 14 Jul 2017 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को खीरों ब्लॉक क्षेत्र के रायखेड़ा गांव में किशोर की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में साथियों के साथ नहाने गए किशोर की संदिग्ध हालात मेंमौत हो गई। घर वालों ने किशोर को पानी में डुबोकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


रायखेड़ा मजरे भितरी निवासी राज किशोर (15) पुत्र रामपाल लोधी दोपहर बाद लगभग दो  बजे गांव के कुछ अपने साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित एक तालाब के किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते राजकिशोर अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने लगा।

अचानक वह तालाब में डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब तक उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक राजकिशोर की मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से मृतक की मां बुद्धन लोधी, पिता रामपाल लोधी, भाई रामराज, मुकेश और बहन संगीता रो-रोकर हाल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें