फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी पुलिस ने बरामद की 159 किलोग्राम जंगली लहसुन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पांगी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर नंबर के पिकअप वाहन से 159 किलोग्राम जंगली लहसुन बरामद की है। पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांगी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 13 जुलाई दोपहर बाद प्रघवाल मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान लुज की तरफ से जम्मू-कश्मीर नंबर का एक पिकअप वाहन गुजरने लगा। पुलिस ने वाहन को रोका और तलाशी ली। इस दौरान पिकअप से 159 किलोग्राम जंगली लहसुन बरामद हुई। पुलिस ने पिकअप में सवार मस्त राम निवासी गांव सुराल भटुरी जिला पांगी और सुरजन सिंह गांव त्यारी जिला किश्तवाड़ के खिलाफ धारा 32, 33, 41, 42 वन अधिनियम व भांदस की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है। उप पुलिस अधीक्षक चंबा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि 159 किलोग्राम जंगली लहसुन के साथ दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें