फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों ने ही किया था निशक्त का कत्ल

Sun, 08 Nov 2015 12:24 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले गमछा से गला कसकर मार डाला और फिर बैट्री का तेजाब डाल दिया था। नशे के दौरान किसी बात को लेकर निशक्त से दोनों का विवाद हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है। एसपी श्रीकांत सिंह ने पुलिस कार्यालय में बताया कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्हरावां गांव निवासी निशक्त राजकुमार की 27 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी।

उसका शव सामुदायिक रानीखेड़ा के परिसर में मिला था। मृतक के बेटे रोहित ने हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। थानेदार ओपी यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल हत्या आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसमें राकेश सिंह उर्फ जालिम सिंह, कौशल किशोर निवासी रानीखेड़ा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों हत्या आरोपी और मृतक दोस्त थे। सभी घटना वाले दिन बैठकर नशा कर रहे थे।

इसी दौरान निशक्त राजकुमार और आरोपियों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर गालीगलौज हुई। इस पर आरोपियों ने मिलकर पहले राजकुमार का गला गमछा से कसकर मार डाला और फिर बैट्री वाला तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसके शव को सामुदायिक केंद्र रानीखेड़ा परिसर में छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की तो सारा राज सामने आ गया। दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें