फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की बेवफाई पर युवती ने लगाई फांसी

Fri, 11 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र में प्रेमी की बेवफाई से खफा एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह घर के अंदर छत में लगे कुंडे से उसका शव लटकता मिला तो हड़कंप मच गया। बताते हैं कि युवती का काफी दिनों से गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी तय होने के बाद प्रेमी ने उससे दूरियां बनानी शुरू कर दी थीं। इसी से आहत होकर युवती ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार को घर के अंदर आंगन के पास बरामदे में छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सुबह परिवारीजनों की नींद खुली तो उनके होश उड़ गए। घर में रोना-पिटना मच गया। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें मृतका ने आत्महत्या के लिए गांव के ही एक युवक को जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा है कि युवक ने उसकी जिंदगी खराब कर दी। उसके साथ गलत काम किया। इसकी वजह से वह जान दे रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती अपनी मां और दो भाइयों के साथ गांव में रहती थी। गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरी जगह युवक की शादी तय हो गई थी। इसके बाद उसने युवती से दूरियां बना ली थी। प्रेमी की बेवफाई से खफा होकर युवती ने अपनी जान दे दी।

प्रभारी थानेदार का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। उधर, नायब तहसीलदार पवन कुमार भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें