रायबरेली में चाेराों ने सराफा दुकान में लगार्ई सेंध
- फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने दो सराफा दुकानों में सेंध लगाकर नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी रात में ही हो गई थी, लेकिन जब तक ग्रामीण घेराबंदी करते, तब तक चोर भाग निकले। घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है। सभी ने खुलासा किए जाने की मांग की है।
अहोरवा भवानी कस्बा निवासी सोनू सोनी की सराफा और बर्तन की दुकान है। रात में चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। सोने, चांदी के जेवर और बर्तन, एक टुल्लू पंप की मोटर चोरी कर ले गए। पीतंबर नाथ सोनी की दुकान में भी सेंध लगाकर घुसे चोरों ने एक लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवर पार कर दिए।
खटपट की आवाज सुनकर परिवारीजन जग गए। दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन शटर अंदर से बंद होने के कारण चोर भाग निकले। ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।