फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के नाम पर 20 लाख की ठगी

Tue, 29 Mar 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को बच्चों के साथ एसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची ठगी का शिकार महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैस एजेंसी के नाम पर एक महिला से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में करीब तीन साल पहले एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पीड़िता ने सोमवार को एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई। एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर की रहने वाली सुमन वाजपेयी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वर्ष 2012 में गैस एजेंसी लेने के लिए इलाहाबाद की एक कंपनी से संपर्क किया था। इसके एवज में कंपनी के एमडी ने उससे 20 लाख रुपये भी लिए थे।

लेकिन उसको गैस एजेंसी नहीं मिली है। आज कल का आश्वासन देकर उसे टरकाया जाने लगा। थकहार कर उसने 20 दिसंबर 2012 को कंपनी के एमडी विनोद शुक्ला और मैनेजर देवेश मिश्रा के खिलाफ कोतवाली में धारा 420 व 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई कराकर 20 लाख रुपया वापस दिलाए जाने की गुहार की है। एसपी हरिनारायण सिंह ने कोतवाली पुलिस को सही जांच कर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें