फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बालिका से दुराचार

Wed, 07 Oct 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम एक छह साल की बालिका के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


साथ ही महिला पुलिस की देख-रेख में पीडि़त बालिका का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया गया।
नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम एक छह साल की बालिका दूकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में गांव का ही एक युवक उसे बहलाकर एकांत में एक कुएं के पास ले गया।

आरोप है कि उसने वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बालिका रोने लगी तो उसने उसका मुंह दबा दिया और कुएं में फेंकने की धमकी दी। डरी सहमी बालिका रोती रही। बाद में युवक ने उसे एक रुपये दिया और चुप रहने को कहा।
विज्ञापन


बालिका जब घर पहुंची तो आपबीती मां-बाप को बताई। आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें