फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को पीटकर 25 हजार रुपये और बाइक छीनी

Sun, 29 Jan 2017 11:10 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
वारदात - फोटो : getty images
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र रविवार को कुछ लोगों ने एक पूर्व प्रधान की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि नकदी और बाइक छीन ली। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। पूर्व प्रधान ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के तकिया कला निवासी एवं पूर्व प्रधान पप्पूू ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दोपहर के वक्त बाइक से शहर आ रहा था। खतराना मोहल्ला स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाए तीन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने उससे 25 हजार रुपये छीन लिए। इससे पहले कि आसपास के लोग पहुंचते, हमलावर नकदी और बाइक लेकर फरार हो गए। पूर्व प्रधान का आरोप है कि हमलावरों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें