फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर गर्भवती की हत्या

Thu, 09 Feb 2017 11:14 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर एक गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी गई। सीने के पास का हिस्सा काला पड़ गया था और खरोंच के निशान थे। चार माह पहले उसकी शादी हुई थी। मां का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को मार डाला है।
विज्ञापन


उन्होंने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाने में दी है।  हरचंदपुर थाना क्षेत्र के राई गांव की रहने वाली पम्मी उर्फ राम कुमारी (28) की शादी चार माह पहले मिल एरिया क्षेत्र के खोर गांव निवासी पुत्तन के साथ हुई थी। गुरुवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग संदिग्ध हालात में पम्मी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पम्मी की मौत की सूचना पर पिता सुंदरलाल और मां शांती देवी जिला अस्पताल पहुंची। मां के मुताबिक उसकी बेटी गर्भवती थी। सीने के पास उसका शरीर काला पड़ गया था और खरोंच के निशान थे।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहा था। दहेज न देने पर उसकी बेटी की हत्या की गई है। मायका पक्ष का कहना है कि उसने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा कि विवाहिता की मौत की वजह क्या है। पुलिस जांच कर रही है।

जिला अस्पताल में बेटी की मौत से बिलख रही मां का कहना है कि दो दिन पहले उसने ससुराल जाकर पम्मी को विदा करने की बात कही थी। पर ससुराल पक्ष ने बेटी को मायके जाने से मना कर दिया था। गांव के एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया था।

बुधवार रात बेटी से बात की थी तो वह बिल्कुल ठीक थी। मां का आरोप है कि उसका दामाद समेत अन्य लोग उसकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित करते थे। बहन मालती भी पम्मी की मौत से गमजदा है।

उसका कहना है कि बहन पम्मी की हत्या की गई है। उसके पिता की तबियत खराब रहती है। मां ही बहन के ससुराल जाती थी, लेकिन उसे विदा नहीं किया गया था। मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें