फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवपुर जंगल में मिला महिला का कंकाल

Sat, 07 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
कंकाल - फोटो : concept photo
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र में शनिवार को माधवपुर जंगल में एक महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। उसके दोनों पैर में बिछिया थी। इलाकाई लोग हत्या करने के बाद महिला के शव को जंगल में फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से कंपहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गदागंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव स्थित जंगल है। सुबह कुछ लोग जंगल जानवर चराने गए थे। इसी दौरान एक महिला का कंकाल उन्हें दिखा। जानकारी होने पर अन्य लोग वहां पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया। उसके दोनों पैर में चांदी की बिछिया थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। ग्रामीणों का मानना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और फिर शव को यहां पर फेंक दिया।

शव सड़ने के कारण कंकाल में तब्दील हो गया। कंकाल मिलने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है। थानेदार आरके शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की पहचान के बाद मामले की सही वजह सामने आएगी। आसपास के लोगों से कंकाल की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें