फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से पांच लाख की चोरी

Thu, 17 Sep 2015 12:04 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने एक किसान के घर से पांच तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


घटना के दौरान चोरों ने दरवाजे अंदर से बंद कर लिए थे। परिवारीजन सुबह दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। वहीं एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी शीतला प्रसाद के घर मंगलवार रात चोर घर में घुसे। लेकिन वहां नगदी या कोई कीमती सामान होने मिला। चोर शीतला प्रसाद के घर से सीढ़ी उठा ले गए।
विज्ञापन


गांव के किसान राजेंद्र सिंह और उसका परिवार दरवाजे पर सो रहा था। इसी बीच चोर सीढ़ी लगाकर किसान के घर में उतरे। इसके बाद अंदर से सारे दरवाजे बंद कर लिए और सोने चांदी के जेवर व नगदी लेकर भाग गए।

सुबह किसान की पत्नी उर्मिला घर के अंदर जाने के लिए उठी तो दरवाजा बंद मिला। परिवारीजन दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से चोरी दो बॉक्स खेत में पड़े मिले।

राजेंद्र सिंह के मुताबिक चोर पांच तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर व नगदी समेत पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। एसओ एपी तिवारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें