फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोना देकर एक लाख नगद व10 हजार के कपड़े उड़ाए

Fri, 20 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
सोना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना के बगल में अपने साथी के साथ आई महिला ने कपड़ा व्यापारी को नकली सोना देकर ठग लिया। व्यापारी से न सिर्फ एक लाख रुपये पेशगी ली, बल्कि दुकान से 10 हजार रुपये के कपड़े भी खरीदे।
विज्ञापन


व्यापारी को जब तक सोने की असलियत का पता चलता, बदमाश रुपये और कपडे़ लेकर फरार हो गए थे। थाने के बगल में घटना होने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।

क्षेत्र के अलीपुर चकराई गांव के रहने वाले समर सिंह की गदागंज में थाने के बगल में कपड़े की दुकान है। गुरुवार दोपहर में एक बाइक सवार युवक और एक महिला दुकान पर आए। महिला ने करीब एक किलो सोना दुकानदार के सामने रख दिया।
विज्ञापन


अपनी तमाम मजबूरियां बताकर सोने को खरीदने की पेशकश दुकानदार के सामने रखी। महिला और दुकानदार में करीब तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। महिला ने दुकानदार से एक लाख रुपये पेशगी ली और शेष रकम बाद में देने का मौका उसे दे दिया।

इतना ही नहीं महिला ने दुकान से 10 हजार रुपये के कपड़े भी खरीदे। इसके बाद दोनों वहां से चलते बने। दुकानदार सोना लेकर सर्राफ के पास उसकी जांच कराने पहुंचा तो सोना नकली निकला। इतना सुनते ही भुक्तभोगी ने बाइक से ठग महिला और उसके साथी की तलाश की, लेकिन उनका पता नही चला।

बताते हैं कि दुकानदार ने इसी तरह तीन दिन पहले किसी से सोना खरीदा था, तब सोना असली निकला था। इसी लालच में आकर दुकानदार दोबारा ठगी का शिकार हो गया। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें