फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से नाराज युवती समेत तीन ने छोड़ा घर

Fri, 20 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भागकर अंजान जगह जा रही एक युवती व दो किशोरों को आरपीएफ ने स्टेशन से पकड़ लिया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढ़ियों के पास एक युवती सहमी हुई बैठी थी, तभी आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक राम अवतार की नजर उस पर पड़ गई। शंका होने पर आरपीएफ ने युवती से पूछताछ की। पूछताछ में युवती ने अपना नाम सोनम (18) पुत्री मेहंदी निवासी बारा खंभा राठ हमीरपुर बताया।

उसने बताया कि परिजनों से नाराज होकर वह बिना बताए घर से भाग आई है। वह परिजनों का मोबाइल नंबर नहीं बता सकी। मगर उसने बताया कि पुलिया नंबर नौ स्थित दादामियां की मजार के पास उसके मामा सुलतान रहते हैं। आरपीएफ ने संबंधित पते पर सूचित कर युवती के मामा को थाने बुलाया तो दोनों एक दूसरे को पहचान गए। बाद में युवती को मामा के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित मीणा ने यात्रियों की सूचना पर गाड़ी संख्या 12716 अप सचखंड एक्सप्रेस से दो किशोरों को पकड़ लिया, जो माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर मुंबई जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम निखिल बंसल (14) पुत्र मनोज बंसल निवासी हनुमान मंदिर के पास सेक्टर 28 फरीदाबाद व चिराग गुप्ता (13) पुत्र प्रकाश गुप्ता निवासी कविता नर्सिंग होम के पास सेक्टर 29 फरीदाबाद बताए।
विज्ञापन


बाद में दोनों को थाने लाने के बाद उनके परिजनों को जानकारी दी गई। सूचना के बाद किशोरों के परिजन झांसी आए। आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें