फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, फायरिंग

Sat, 12 Dec 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्कि लाठी डंडों से हमला बोल दिया गया। दहशत फैलाने के लिए असलहों से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग भी की गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। हमले में सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डीडीसी प्रत्याशी, निवर्तमान प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे बल्दी मजरे रामपुर कसिहा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी ममता सिंह का समर्थक है।

उसका आरोप है कि सुबह जिला पंचायत प्रत्याशी रहे प्रभाकर सिंह और निवर्तमान प्रधान गजेंद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ उसके घर आए।

गाली-गलौज करते हुए उसे मारने-पीटने लगे। बचाने आए परिवारीजनों को भी लाठी-डंडों से पीटा। इससे उसके अलावा शैल सिंह, आशुतोष, बलकरन, ऊषा सिंह, पूनम सिंह, अमन कुमार घायल हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि निवर्तमान प्रधान गजेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी है। इसी को लेकर विरोधी रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते हमला बोला गया। यही नहीं असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर पर डीडीसी प्रत्याशी प्रभाकर सिंह, निर्वतमान प्रधान गजेंद्र प्रताप सिंह, गौरी सिंह उर्फ ज्ञानेंद्र सिंह, विनय कुमार तिवारी, अमित विक्रम, आशुतोष सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें