फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, 12 घायल

Tue, 15 Dec 2015 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पदमनपुर बिजौली गांव निवासी राम उजेर सलोन तहसील में अमीन पद पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह गांव के ही तीन लोगों ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में अमीन पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


उसकी पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी रजपता तो भी जमकर पीटा। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों के एकत्र होने पर हमलावर भाग गए।

चौकी इंचार्ज यादुवेंद्र यादव ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते घटना हुई है। अमीन की तहरीर पर आदित्य कुमार, अंकित कुमार, मोनू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। खीरों थाना क्षेत्र के धुराई गांव निवासी सुनील गौड़ प्रधानी का चुनाव हार गया है। जीते प्रत्याशी राकेश के समर्थकों ने सुनील के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


हारे प्रत्याशी के भाई धुन्नीलाल गौड़ को लात-घूसों से पीटा। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। थानेदार आरपी रावत ने बताया कि चुनावी रंजिश में घटना हुई है।

धुन्नीलाल की तहरीर पर सोनू, बिंदा प्रसाद उर्फ शेरू, अजय गुप्ता, लालू पासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर, ऊंचाहार थाना क्षेत्र के किसनी सरायं मजरे गोकना की रहने वाली रमादेवी पत्नी रामफेर का आरोप है कि चुनावी रंजिश में प्रधान पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने घर पर धावा बोलकर मारपीट की।

इसमें उसके परिवार की मोहनी, रेखा व सरोजनी को चोटें आई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर एसपी श्रीकांत सिंह ने ऊंचाहार पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम चुनावी चर्चा के दौरान मारपीट शुरू हो गई। इसमें प्रधान पद के प्रत्याशी समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी सिंहपुर में इलाज कराया गया।

प्रधानी के चुनाव का परिणाम आने के बाद क्षेत्र के मैनझार मजरे रतवलिया गांव में चुनाव को लेकर लोगों में बहस चल रही थी। इसी दौरान दो पक्षों मारपीट शुरू हो गई।

इसमें जमकर लाठियां चटकी। मारपीट में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे राम कुमार के अलावा देववती, कमलावती, विजय बहादुर और गुरु घायल हो गए। थानेदार दिनेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।

बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन मजरे महेरी गांव निवासी शिव कुमार को सोमवार रात चुनावी रंजिश में पीटकर घायल कर दिया गया।

थानेदार एसपी उपाध्याय ने बताया कि गांव के ही राकेश यादव, भोलेंद्र यादव, कौशल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें