परिवारीजन हत्या की बात कह रहे हैं। जबकि पुलिस इसे सड़क हादसे में मौत मान रही है। पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।
गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीण हत्या की एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्हरावां गांव निवासी राजकुमार सोनी (50) निशक्त था।
वह लिफाफा बेचकर परिवार का पेट भरता था। शाम को सामुदायिक केंद्र रानीखेड़ा परिसर में बाउंड्रीवाल के पास राजकुमार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके मुंह से खून निकल रहा था।
शव के पास ही खून लगा डंडा पड़ा था और शरीर पर छाले पड़े थे। इससे उसके शरीर पर तेजाब डालने की बात भी कही जा रही है।
मृतक के भाई रमेश सोनी, संतोष सोनी और ग्रामीणों का कहना है कि राजकुमार की हत्या की गई है। हत्या की बात कहते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया।
जबकि थानेदार ओपी यादव का कहना है कि निशक्त की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।